दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में गरीबों को विगत छ माह से राशन न मिलने के चलते बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. पूरा मामला ग्राम पंचायत कुसमी सागोरिया का हैं, जहां के लोगों को कई महीनों से सरकारी राशन दुकान से राशन की पर्ची तो दे दी गई और रिकॉर्ड पर चढ़ा दी गई लेकिन राशन नहीं मिल रहा हैं जिससे परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर शिकायत भी दर्ज कराई हैं।

READ MORE: पानी के छींटे पड़ने पर बवाल: कार सवार तीन युवकों ने युवक पर चाकू-ब्लेड से किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती 

लेकिन हल कुछ नहीं निकला हैं अब आंखों से अंधी इस बुजुर्ग महिला से लेकर इस अपाहिज बुजुर्ग आदमी के सामने खाने के लिए अनाज नहीं हैं और प्रशासन आज भी जांच की बात कर रहा हैं। बहरहाल रक्षाबंधन और कजलियों के त्यौहार के चलते सगौरिया ग्राम की बहिनों ने अपने मुख्यमंत्री भैया से गुहार लगाते हुए राशन देने की मांग की हैं जिससे यह लोग भी त्यौहार अच्छे से मना सके। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m