अनमोल मिश्रा, सतना। सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रीवा रोड स्थित बस स्टैंड के पास सड़क पर भरे पानी के छींटे पड़ने का विरोध करने पर कार सवार तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे और हाथ में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
READ MORE: जोखिम में जान: उफनते नाले को पार करते दिखे स्कूली बच्चे, सुरक्षा पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता मंगलवार शाम अपनी बाइक पर सतना से माधवगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रीवा रोड स्थित बस स्टैंड के पास उनके बगल से एक कार गुजरी। सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में कार का पहिया पड़ने से पानी के छींटे विष्णु गुप्ता पर जा गिरे। इस पर उन्होंने कार सवार युवकों से विरोध जताया।
READ MORE: PTI परीक्षा में फर्जी BPED डिग्री मामला: राजस्थान SOG ने सीहोर यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित 3 को किया गिरफ्तार, MP से जुड़े तार
पीड़ित के मुताबिक कार में दिलीप कुमार कुशवाहा नामक युवक सवार था। बताया गया कि विवाद के दौरान दिलीप ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विष्णु गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और ब्लेड से हमला किया जिससे उनके चेहरे और हाथ में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी कार समेत मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल विष्णु गुप्ता को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार सवार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


