सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बेहद चिंता बढ़ाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां स्कूली बच्चे उफनते नाले को पार करते नजर आए। अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और बच्चे बहने की स्थिति में पहुंच गए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
READ MORE: ग्वालियर में फिर धंसी सड़क: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, चालक ने कूदकर बचाई जान
मामला कंजी ग्राम पंचायत के बरौहा गांव का बताया जा रहा है। बताया गया कि बच्चे स्कूल से आने-जाने के दौरान बलिया नाला पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव के बीच दो स्कूली छात्राओं की साइकिलें भी पानी में बह गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे घुटनों तक पानी के बीच नाला पार करने की कोशिश कर रहे हैं। बारिश के मौसम में उफनते नाले को इस तरह पार करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है।
READ MORE: गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना सामने आने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। सवाल यह है कि बारिश के मौसम में जब नदी-नाले उफान पर हैं, तो आखिर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एक हादसा टल गया, लेकिन अगली बार प्रशासन की तैयारी कितनी कारगर होगी—यह बड़ा सवाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


