विक्की आर्य, विदिशा (गंजबासौदा)। जिले के गंजबासौदा स्थित शहर के सबसे व्यस्त जयस्तंभ चौक पर रविवार शाम किन्नरों के दो गुटों के आपसी विवाद ने भारी बवाल खड़ा कर दिया। क्षेत्र और बधाई वसूली के वर्चस्व को लेकर शुरू हुई जंग के बाद सड़क पर करीब 2 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें: ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
बधाई विवाद में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते एक पक्ष की किन्नर पूजा मिश्रा ने अपने साथियों के साथ जयस्तंभ चौक पर घेराबंदी कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। बीच सड़क पर चले इस ड्रामे के कारण चौक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दो किन्नरों ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती
सड़क पर चल रहे इस ड्रामे के बीच स्थिति तब बेहद गंभीर हो गई, जब विवाद के दौरान दो किन्नरों ने कथित तौर पर चूहा मारने की दवाई गटक ली। दवाई खाते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार के अवैध साम्राज्य पर क्राइम ब्रांच का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 4 करोड़ की दुकानें सील
पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने पुलिस प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि मुख्य चौराहे पर 2 घंटे तक उपद्रव और जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचा। यदि पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई करती या समझाइश देती, तो आत्मघाती कदम उठाने जैसी नौबत न आती।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


