देव चौहान, रायसेन (मंडीदीप)। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले मुमताज मोहम्मद नाम के युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर और माथे पर तिलक लगाकर मनीष बनकर युवती को अपने जाल में फंसाया। भंडाफोड़ होने पर युवती ने आरोपी की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार के अवैध साम्राज्य पर क्राइम ब्रांच का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 4 करोड़ की दुकानें सील
तिलक लगाकर मंदिरों में जाता था, फिर बनाया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और मुमताज दोनों मंडीदीप स्थित क्रॉम्पटन कंपनी में एक साथ काम करते थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए माथे पर तिलक लगाकर हिंदू मंदिरों में जाता था, जिससे उस पर किसी को शक न हो। उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
बीच सड़क हंगामा, बजरंग दल के विरोध के बाद FIR
सच्चाई सामने आने पर आक्रोशित युवती ने बीच सड़क पर ही मुमताज की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जोरदार हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को संभाला।
ये भी पढ़ें: बदमाशों का खौफ: पिस्तौल की नोक पर मांगी 5 लाख की रंगदारी, 2 दिन से बेघर पीड़ित परिवार पहुंचा SP दफ्तर
धर्मांतरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे के मुताबिक, पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी मुमताज मोहम्मद के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


