शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजस्थान की भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के तार मध्य प्रदेश से जुड़े हैं। PTI परीक्षा में फर्जी और बैक डेटेड BPED डिग्री जारी करने के मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीहोर स्थित यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों में यूनिवर्सिटी के कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। तीनों को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

READ MORE: ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल

मामले की जांच के दौरान राजस्थान SOG ने करीब सात महीने पहले भोपाल और सीहोर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस, भोपाल में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकाने और कपूर हाउस पर तलाशी ली गई थी। इन छापों में महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए थे, जिनके आधार पर अब गिरफ्तारियां हुई हैं।

READ MORE: ‘तबेले’ में स्कूल? सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल, कांग्रेस बोली- ‘शिक्षा माफिया को संरक्षण’; बीजेपी का पलटवार

जांच एजेंसियों का आरोप है कि फर्जी और बैक डेटेड डिग्री जारी कर अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा था। इस पूरे प्रकरण में राजस्थान की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े फर्जीवाड़े की जड़ें मध्य प्रदेश तक फैली हुई सामने आई हैं। आगे की जांच में और नाम सामने आने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m