दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में जिले के कुल 14 पुलिस कार्यालयों और थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा और छिंदवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह की ओर से प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया उपस्थित रहे।

प्रमाण पत्र पाने वालों में एसपी ऑफिस और रक्षित निरीक्षक कार्यालय के साथ-साथ जिले के 12 प्रमुख पुलिस थाने शामिल हैं। यह सर्टिफिकेट पुलिस थानों और कार्यालयों में बेहतर कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण, पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण और त्वरित जनसुनवाई जैसी उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए दिया गया है। आईजी प्रमोद वर्मा ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान IG और DIG ने एसपी आफिस का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं की तारीफ भी की।

ये भी पढ़ें: पॉवर गॉसिप: प्रेशर के लिए ध्यानाकर्षण का शतक…चेयरमैन ने बिना बताए वापस बुलवा ली मंत्री के बंगले में अटैच गाड़ी…लंच ब्रेक वाले मंत्रालयीन बड़े साहब…

जबलपुर जोन आईजी प्रमोद बर्मा ने बताया कि एसपी ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में 14 थानों को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला हैं। आगे की क्या सोच और आगे की क्या कार्रवाईयां हो सकती है, इसे लेकर चर्चा की गई है। इंडियन कॉफी हाउस का भी यहां उद्घाटन किया गया है। यहां न केवल पुलिसकर्मियों के लिए बल्कि नरसिंहपुर की पूरी जन मानस के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m