भारत की आईटी सेवा निर्यातक कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक नया और खुलासा हो गया। हर दिन नए नए चौंकाने वाले मामले सामने आते जा रहे है. नासिक के टीसीएस बीपीओ (TCS BPO) कैंपस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में अब पहली पीड़िता का बयान सामने आया है. इस बयान में दोस्ती, नौकरी का लालच, शादी का झांसा, जबरन संबंध, धर्म बदलने का दबाव और निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
नासिक टीसीएस BPO केस में पहली पीड़िता का बयान सामने आया है, जिसमें नौकरी के बहाने दोस्ती, जबरन संबंध, धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेल जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. यह एक पूरी कहानी की तरह ही है जिसका हम एकदम विस्तार से चर्चा करते है.
जैसा कि पीड़िता ने बताया, उसकी मुलाकात जनवरी 2022 में दानिश शेख से हुई थी. पहले दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की थी, जिसके कारण दोनों बीच जल्दी दोस्ती हो गई. फिर दानिश अक्सर कोई न कोई बहाने से उससे मिलने आता था और दानिश ने खुद को एक कंपनी का इंजीनियर बताते हुए पीड़िता को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया. इस कारण दोनों की नजदीकियां और बढ़ती चली गईं.
बात जुलाई 2022 की है, जैसा कि पीड़िता ने बताया की दानिश ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. उसने जबरदस्ती उसे अपनी तरफ खींचा और किस किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो दानिश ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. जिससे पीड़िता असमंजस में पड़ गई.
दानिश लगातार पीड़िता से मिलता रहा और पीड़िता ने दानिश की सलाह पर एक MNC में इंटरव्यू दिया और उसका चयन हो गया. दानिश भी उसी कंपनी में काम करता था. इसी दौरान दानिश का दोस्त तोसिफ अख्तर और निदा खान भी उनके साथ जुड़ गए और अक्सर कैंटीन या बाहर साथ समय बिताने लगे.
पीड़िता के अनुसार, दानिश और तोसिफ अक्सर हिंदू और मुस्लिम धर्म के बीच अंतर बताने लगे और अपने धर्म को श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश करते थे. वे हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और मान्यताओं पर सवाल उठाते थे और उसे इस्लाम अपनाने के लिए समझाने लगे. धीरे-धीरे यह बातचीत दबाव में बदलने लगी और पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बढ़ने लगा.
घटना अगस्त 2024 की है जब दानिश उसे बाइक पर घुमाने के बहाने एक होटल में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. यह बात दानिश के दोस्त तोसिफ को यह बात पता चल गई. इसके बाद तोसिफ ने इस रिश्ते का फायदा उठाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और खुद भी संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने तोसिफ की मांग ठुकरा दी, तो उसने धमकी दी कि वह इस रिश्ते की जानकारी उसके परिवार को दे देगा. इतना ही नहीं, उसने उसे बार-बार मजबूर करने की कोशिश की और कहा कि वह किसी को कुछ न बताए. ऑफिस में भी तोसिफ उसकी कमर और शरीर के निचले हिस्से को पकड़ता था, जिससे वह बेहद असहज और शर्मिंदा महसूस करती थी.
पीड़िता ने यह भी कहा कि दानिश और तोसिफ लगातार उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाते रहे. वे हिंदू धर्म के खिलाफ बातें करते और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करते थे. उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी, तो उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी.
मामले में बड़ा मोड़ फरवरी 2026 में आया, जब एक महिला ने पीड़िता को मैसेज किया. बातचीत करने पर पता चला कि वह दानिश शेख की पत्नी है और उसके दो बच्चे भी हैं. यह जानकर पीड़िता के पैर के नीचे की जमीन ही मानो उसे लगा कि गायब ही हो गई, क्योंकि दानिश ने खुद को अविवाहित बताया था.
दानिश ने अपनी शादी छिपाकर उसे झूठे वादों में फंसाया और कई बार अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2022 से फरवरी 2026 के बीच उसे लगातार धोखे में रखा गया. वहीं, तोसिफ ने ऑफिस में उसके साथ बार-बार छेड़छाड़ और जबरदस्ती की. इन घटनाओं ने उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया.
इस पूरे मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी, शादी और धर्म के नाम पर सुनियोजित तरीके से फंसाया गया. निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

