भारत की आईटी सेवा निर्यातक कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। हर दिन नए नए चौंकाने वाले मामले सामने आते जा रहे है. नासिक TCS ऑफिस में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में एक नाम लगातार जांच के केंद्र में बना हुआ है. अब एक नया लिंक सामने आया है, वह है मलेशिया कनेक्शन सामने. इस कनेक्शन के आ जाने से जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हो गई हैं.
नासिक के इस मामले की जांच के दौरान WhatsApp चैट और विदेशी उपदेशक की भूमिका को लेकर SIT खास फोकस कर रही है.
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के बीपीओ कैंपस से सामने आए कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला एंगल जुड़ गया है. इस केस में मलेशिया लिंक सामने आने के बाद जांच एजेंसियां और अलर्ट हो गई हैं. शुरुआती तौर पर यह मामला सिर्फ कार्यस्थल उत्पीड़न का लग रहा था, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका ने इसे बेहद ही जटिल और गंभीर बना दिया है. पुलिस और SIT दोनों इस विदेशी कड़ी को लेकर गहराई से जांच कर रही हैं.
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत फरवरी 2026 में एक शिकायत से हुई थी. शिकायत में दावा किया गया कि कंपनी में काम करने वाली एक महिला के व्यवहार में धार्मिक बदलाव आया है. इसी आधार पर पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन शुरू किया. महिला पुलिसकर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ बनाकर अंदर भेजा गया, जहां से कई अहम जानकारियां जुटाई गईं. इसी दौरान जांच में मलेशिया लिंक की पहली झलक मिली.
जांच के दौरान सामने आई WhatsApp चैट ने केस को नया मोड़ दे दिया. इन चैट्स में इरमान नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति का जिक्र मिला, जिसे मलेशिया से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि इस शख्स को वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित कर्मचारियों से मिलवाया जाता था. यह दावा जांच एजेंसियों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि पूरा नेटवर्क सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका लिंक है.
यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इरमान की भूमिका सिर्फ बातचीत तक सीमित थी या वह इस कथित नेटवर्क को निर्देश भी दे रहा था. विदेशी फंडिंग के एंगल को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.
इस केस में आरोपी कर्मचारियों के बीच एक WhatsApp ग्रुप के जरिए बातचीत होने की भी बात सामने आई है. कई चैट डिलीट कर दी गई हैं, लेकिन फोरेंसिक टीम उन्हें रिकवर करने में जुटी है.
अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह मामला अब सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है. अब तक की जांच में 12 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और 9 FIR दर्ज की गई हैं. इन शिकायतों में यौन उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. जांचकर्ताओं का मानना है कि मलेशिया से जुड़ा यह कनेक्शन इन गतिविधियों को संगठित रूप से संचालित करने में भूमिका निभा सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

