दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। 15 अगस्त आने में चंद दिन बचे हैं। उस दिन सभी तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्र के प्रति गौरव महसूस करेगा। लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शिक्षा मंत्री के स्वागत में जनप्रतिनिधि और कर्मचारी इतने मशगूल हुए कि उन्हें राष्ट्रध्वज की मर्यादा का जरा भी एहसास नहीं रहा। मंत्री के कार्यक्रम के दौरान बनाए स्वागत गेट पर न सिर्फ राष्ट्रध्वज उल्टा छाप दिया बल्कि तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा लगा दिया। इस मामले के उजागर होने के बाद कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगने शुरू हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के घर चोरों का धावा: मंदिर से असली सोना समझकर ले गए नकली गहने, वारदात CCTV में कैद

दरअसल, पूरी घटना बनखेड़ी के निभोरा पंचायत क्षेत्र की है जहां पुलिया उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर परिवहन और शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जो स्वागत गेट बनाया गया था उसमें एक तरफ का तिरंगा उल्टा छाप दिया गया था। इतना ही नहीं, तिरंगे के ऊपर बीजेपी का झंडा भी लहराने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा और इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। 

यह भी पढ़ें: ‘शादी के नाम पर 8 साल तक हवस का खेल!’ बच्चे को दिया जन्म, दोबारा खिलाई अबॉर्शन की दवा, पीड़िता की आपबीती सुन कांप उठेगी रूह

सवाल उठने लगे कि क्या पार्टी देश से बड़ी हो गई ? ​पुल का लोकार्पण तो हुआ, लेकिन स्वागत द्वार पर देश के आन-बान-शान की मर्यादा को ताक पर रखा गया।  ​परिवहन और शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के कार्यक्रम में इतनी बड़ी चूक होने के बाद क्या निभौरा पंचायत और ठेकेदार पर एफआईआर होगी? ​ग्रामीणों को पुल की सौगात तो मिली लेकिन राष्ट्रध्वज के अपमान ने खुशियों पर लापरवाही का दाग लगा दिया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m