सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले मे नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फेसबुक में दोस्ती कर पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर 8 सालों तक उसके साथ रेप करता रहा। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई। जिसके बाद युवती को गर्भपात की टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। वहीं जब भी शादी के लिए पीड़िता दबाव बनाती, तब किसी न किसी बहाने से आरोपी युवक आश्वासन देकर बातों को घुमा देता था।

READ MORE: परासिया कफ सिरप कांड: HC से याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ज्योति सोनी को यहां से मिली राहत

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का दो बार गर्भ ठहरा था, पहली बार युवती ने बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन 4 दिन बाद बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद दोबारा शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने पीड़िता से फिर संबध बनाए, जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। वहीं अब आरोपी युवक लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल पूरा मामला 13 जुलाई 2026 का है, कोयलखूथ थाना माड़ा हाल निवासी ग्राम कचनी बिलौहा टोला 25 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता के साथ पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती आरोपी अमन सिंह पिता सहजेन्द्र सिंह निवासी अनपरा उत्तर प्रदेश से हुई थी। दोनों फोन पर बात करने लगे, 2024 में आरोपी ने शादी का वादा कर नजदीकियां बढ़ाईं। मार्च 2024 में आरोपी पीड़िता के किराये के कमरे कचनी बिलौहा टोला में रहने लगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और दिसंबर 2024 में ट्रामा सेंटर में बच्चे को जन्म दिया। 4 दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। 

READ MORE: ‘मुझे पहचानते नहीं, ज्यादा मुंह बनाकर बात न करें’: जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, डॉक्टर को लगाई फटकार

पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2025 में फिर गर्भवती होने पर आरोपी ने मार्च 2026 में मारपीट कर जबरन गर्भपात की दवा पिलाई अप्रैल 2026 में भी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। 10-15 दिन बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और 4 जुलाई 2026 को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के आवेदन के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अमन सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  

महिला थाना प्रभारी का कहना है कि मामले के तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जैसे ही आरोपी को यह पता चला की लड़की ने थाने में शिकायत की है, आरोपी लड़की के घर में पहुंचकर लड़की के परिजनों एवं लड़की से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। लड़की अब डरी सहमी है और एसपी ऑफिस से लेकर थानो के चक्कर लगा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m