नीरज काकोटिया, बालाघाट। जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधायक अनुभा मुंजारे अचानक सिविल सर्जन के चैंबर में पहुंचीं। अस्पताल में एक गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही और अभद्रता की शिकायत मिलने पर विधायक ने सिविल सर्जन और ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान विधायक और महिला डॉक्टर के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह देने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने ठीक से इलाज करने के बजाय उन्हें किसी प्राइवेट हॉस्पिटल जाने की बात कही। जब इस बात की जानकारी बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे को लगी, तो वे तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल पहुंचीं।

मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर भड़का जनाक्रोश: चंदननगर थाने पर हिंदू संगठनों

“मुझे पहचानते नहीं, ज्यादा मुंह बनाकर बात न करें”

सिविल सर्जन के चैंबर में बहस के दौरान विधायक अनुभा मुंजारे महिला डॉक्टर के रवैये पर काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने डॉक्टर की कार्यशैली और अकड़ पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा, “मुझे पहचानते नहीं, कैसे मुझसे अकड़ कर बात कर रहे हो! मुझसे ज्यादा मुंह बनाकर बात न करें।” विधायक ने डॉक्टरों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और मरीजों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने की हिदायत दी।

सरकार का बड़ा ऐलान: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले MP के खिलाड़ियों को मिलेगा

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए

अस्पताल में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है। विधायक ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर गरीब और जरूरतमंद मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

दतिया उपचुनाव: EVM में गड़बड़ी की आशंका पर गरमाई सियासत, पीसी शर्मा और मंत्री आमने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m