हेमंत शर्मा, इंदौर। मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद इंदौर में भारी बवाल खड़ा हो गया है। विवादित टिप्पणी से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के साथ चंदननगर पुलिस थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
थाने में भारी हंगामा, मौलाना पर FIR की मांग
रविवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चंदननगर थाने पहुंचे। उनके हाथों में कांवड़ थी और इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए। आक्रोशित भीड़ मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई है।
दतिया उपचुनाव: EVM में गड़बड़ी की आशंका पर गरमाई सियासत, पीसी शर्मा और मंत्री आमने-सामने,
भगवान शिव और श्रीकृष्ण पर विवादित बयान का आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौलाना जर्जिस अंसारी लगातार सनातनी आस्था और हिंदू देवी-देवताओं पर अनर्गल बयानबाज़ी कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। मौलाना पूर्व में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दे चुका है, जिसमें उसने उन्हें “पांच वक्त का नमाजी” बताया था। अब भगवान शिव पर टिप्पणी के बाद हिंदू समुदाय में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
सरकार का बड़ा ऐलान: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले MP के खिलाड़ियों को मिलेगा 25-25 लाख
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, थाने का मुख्य गेट बंद
थाने के बाहर अचानक उमड़ी भारी भीड़ और बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा के एहतियाती कदम उठाते हुए पुलिस ने चंदननगर थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया। अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल (Police Force) तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराने और उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास कर रहे हैं।
शराबियों का ‘आतंक’ के खिलाफ आधी रात पुलिस चौकी पहुंचीं महिलाएंः शाम 6 बजे ही घरों
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


