शरद पाठक, छिंदवाड़ा (परासिया)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बहुचर्चित और पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले परासिया कफ सिरप कांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की प्रमुख अभियुक्त ज्योति सोनी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: खंभे से झूल रही मौत: मेन लाइन की चपेट में आया बच्चों को ले जा रहा ऑटो, कई बच्चों को लगा करंट

नवंबर 2025 में हुई थी गिरफ्तारी, सबूत मिटाने का आरोप

ज्योति सोनी परासिया में मेडिकल स्टोर का संचालन करती थी औऱ प्रकरण के मुख्य आरोपी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी हैं। पुलिस ने नवंबर 2025 में ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया था। उन पर मेडिकल स्टोर से कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री करने और मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप लगे थे।

आपको बता दें कि फरवरी 2026 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ज्योति सोनी की पहली जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद अब उनकी रिहाई हुई है।

ये भी पढे़ं: मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर भड़का जनाक्रोश: चंदननगर थाने पर हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

जहरीले कफ सिरप से हुई थी मासूमों की मौत

जानकारी के मुताबिक परासिया में कथित तौर पर जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से कई बच्चों की असमय मौत हो गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में डॉ. प्रवीण सोनी, उनकी पत्नी ज्योति सोनी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में केमिकल सप्लायर और एक अन्य आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद ज्योति सोनी की रिहाई को इस केस का एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m