National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 फरवरी 2026) की खबरों में 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप और Telegram, मोदी सरकार लाने जा रही नया ट्रैफिक नियम, इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध शुरू, ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू प्रमुख रहा।

1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप और Telegram
केंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को बढ़ाने से इनकार कर दिया है. नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे. कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा. सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी.

मोदी सरकार लाने जा रही नया ट्रैफिक नियम
New Traffic Rules-2026: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बुरी खबर है। मोदी सरकार नया ट्रैफिक नियम-2026 लाने जा रही है। सरकार पाइंट बेस्ट नया सिस्टम ला सकती है। इस नये नियम के तहत अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल हो सकता है।

इजरायल में Goan Classic 350 के साथ दिखे पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू
PM Modi and Benjamin Netanyahu with Royal Enfield: भारतीय बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड आज ग्लोबल बाइक बन गई है। विश्व के कई देशों में रॉयल एनफील्ड अपने दमदार लुक के कारण लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। एक बार Royal Enfield के धमक की गूंज ग्लोबल स्तर पर फिर सुनाई दी है। इजराइल (Israel) दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) Royal Enfield Goan Classic 350 के साथ नजर आए। रॉयल एनफील्ड के साथ दोनों ग्लोबल नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध शुरू
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। कुनार प्रांत में तालिबान (Taliban) लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 जवान मारे गए हैं। वहीं तालिबानी लड़ाकों (Taliban fighters) ने पाकिस्तान की 19 चौकियों पर भी कब्जे का दावा किया है। अफगान बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है जो अफगानिस्तान के एयर स्पेस में घुस गया था। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से दी है।

‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी. वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया. राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं. राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं. सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी. इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं. फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पीएम मोदी इजराइल का दौरा खत्म कर भारत लौटे: पीएम मोदी इजराइल का दौरा खत्म कर भारत लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- इजराइल, आपके स्नेह और प्रेम के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और सारा नेतन्याहू का मुझे एयरपोर्ट पर विदा करने आना मेरे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। (पढ़े पूरी खबर)
तमिलनाडु में बड़ा सियासी फेरबदल: तमिलनाडु के पूर्व CM और AIADMK से निष्कासित नेताओ पन्नीरसेल्वम (OPS) शुक्रवार (27 फरवरी) को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK) में शामिल हो गए. जयललिता के लंबे समय से वफादार रहे OPS को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में DMK में शामिल किया. सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी के बोडी मेट्टू क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. (पढ़े पूरी खबर)
‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ Vs ‘वेलफेयर मॉडल’: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय रह गया है। इसी के साथ ही सियासी पारा चढ़ चुका है। इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी (BJP and TMC) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। अब चुनाव से पहले बीजेपी ने ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ (People’s Manifesto) के जरिए जनता के बीच बड़ा दांव चला है। दावा ये है घोषणापत्र ऊपर से नहीं, नीचे से यानी जनता की राय से बनेगा। जबकि उत्तर बंगाल के लिए अलग मिनी घोषणापत्र की भी तैयारी है। जबकि टीएमसी इसे चुनावी जुमला बताकर अपनी ‘युवा साथी’ जैसी ‘वेलफेयर मॉडल’ (Welfare Model) योजनाओं को जनता के सामने रख रही है। (पढ़े पूरी खबर)
युद्ध के बीच तालिबान के टॉप लीडर ने पाक की बखिया उधेड़ दी: Afghanistan-Pakistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध गुरुवार देर रात से जारी है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी युद्ध के बीच तालिबान (Taliban) के टॉप लीडर कारी सईद खोशती ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी है। शीर्ष अफगानन तालिबान अधिकारी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि भारत से पाकिस्तान हर बार पिटा है। भारत के साथ हर युद्ध में पाक को करारी शिकस्त मिली है, इसीलिए अफगान नागरिकों पर हमले कर रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि: पीएम नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने देश की आजादी में आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजाद सदैव हम लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका त्याग हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा. (पढ़े पूरी खबर)
अफगानिस्तान के हमले से दहला पाकिस्तानः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ युद्ध और भी विध्वंस हो गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सेना पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मारने और उसके कई चौकियों पर कब्जा करने के बाद उसके शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एयरस्ट्राइक की है। तालिबान ने पाकिस्तान के 4 मिलिट्री बेस पर अटैक किया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) को खुली चुनौती देते हुए दिन के उजाले में इस्लामाबाद पर एयरस्ट्राइक किया है। ये एयरस्ट्राइक आज सुबह 11 के आस-पास किए गए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है। (पढ़े पूरी खबर)
भारत के लिए काम कर रहा तालिबान : अफगानिस्तान के साथ सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान प्रशासन पर भारत के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच ‘खुला युद्ध’ शुरू होने की घोषणा करने करते हुए कहा कि अफगानिस्तान से सैन्य संगठन NATO की वापसी के बाद तालिबान ने उसे ‘भारत के उपनिवेश’ में बदल दिया है। आसिफ ने आरोप लगाया कि तालिबान आतंकवादियों को इकट्ठा कर आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


