चरखी दादरी के अधिवक्ता नवीन बखेता ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक से राजनीतिक विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर अधिवक्ता साथियों, राजनीतिक सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। अधिवक्ता नवीन बखेता ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक से राजनीतिक विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून (एलएलबी) की शिक्षा प्राप्त की थी।
अधिवक्ता नवीन बखेता का राजनीति एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा है। उनका राजनीति के प्रति शुरू से ही गहरा रुझान रहा है और वे राजनीति में राज्य स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य करते रहे हैं।
समाज सेवा में सक्रिय भूमिका
उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के समाधान, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
नवीन बखेता ने अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी।
युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि
उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता साथियों, राजनीतिक सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता प्रवीण फौगाट ने कहा कि नवीन बखेता की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है तथा शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है।


