नवांशहर. पंजाब के नवांशहर में आज एक बस हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित हुई जिसमें करीब 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह हादसा सुबह लगभग 7 बजे हुआ, जिसके बाद लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। बताया जा रहा है कि बस सही तरह से चल रही थी लेकिन अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। ड्राइवर ने मोटरसाइकिल को टक्कर से बचाने के लिए ब्रेक लगाया जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

बस जयपुर से जम्मू जा रही थी, लेकिन गांव जाडला के पास यह हादसा हो गया। बस में करीब 25 यात्री शामिल थे। इसमें से अधिकतर लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी।
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’
