नवांशहर : बलाचौर-रूपनगर हाइवे पर गांव टौंसा के नजदीक एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार व ट्रैक्टर ट्राली के बीच सीधी टक्कर हुई. इस भयानक हादसे में कार सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए, जबकि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. बड़े मुश्किल से घायल लोगों को बाहर निकाला गया, फिलहाल दोनों का इलाज जारी है.
इस संबंधी एस.एस.एफ. टीम के इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से मिली जानकारी अनुसार बलीनो कार जिसे चालक सुखजिन्दर सिंह निवासी गांव भोल (रोपड़) चला रहा था. जब टौंसा बस अड्डे के नजदीक पहुंची तो गलत दिशा से ट्रैक्टर टराली जिसे रहिम अली निवासी गांव बणां चल रहा था कि सीधे तौर पर टक्कर हो गई.
इस घटना में कार चालक सुखजिन्दर सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह तथा उसके साथ बैठा प्रगट सिंह पुत्र बहादर सिंह घायल हो गए. जिन्हें नैशनल हाइवे अथार्टी की एंबूलस से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया गया है.
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा

