कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम में विपक्ष की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए सैनी ने राहुल गांधी के हालिया इंदौर कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए और उन पर बेहद तीखी भाषा में निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, विपक्ष की स्थिति खराब है। इसी दौरान उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ, उससे उन्हें लगता है कि राहुल गांधी में “दिमाग की कमी” है। सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कहीं बैठाकर हवन कराया जाए, ताकि वह ठीक हो सकें।

दरअसल, 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सरकारी व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा था।

इसी कार्यक्रम से जुड़ा एक अलग विवाद भी सामने आया, जब मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है।

विपक्ष की स्थिति पर भी साधा निशाना

नायब सैनी ने विपक्ष की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र से लेकर राज्यों तक विपक्ष के सामने मुश्किलें हैं। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए इंदौर की घटना को विपक्ष की राजनीति से जोड़कर हमला बोला।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इंदौर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी तेज है। राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल उठाए थे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री की मिमिक्री को लेकर हुए, राहुल गांधी सीधे भाजपा के निशाने पर आ गए।

सैनी के बयान के बाद अब यह मामला राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन सकता है। मुख्यमंत्री की टिप्पणी सीधे राहुल गांधी और उनके इंदौर कार्यक्रम पर केंद्रित रही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m