Nayyi Navelli: मुंबई। यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ में जैकलीन फर्नांडिस की सरप्राइज एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में उनका कैमियो भले ही कुछ मिनटों का है, लेकिन इसे कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ से जोड़ा गया है।
‘नई नवेली’ में जैकलीन की एंट्री ने बढ़ाई उत्सुकता
बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों कैमियो के जरिए दर्शकों को सरप्राइज देने का चलन बढ़ रहा है। कई बार किसी चर्चित कलाकार की छोटी-सी भूमिका भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा देती है। इसी कड़ी में यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ में जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन फिल्म में सीमित समय के लिए दिखाई देती हैं, लेकिन उनका किरदार कहानी के एक अहम सीन से जुड़ा हुआ है।
‘भूत पुलिस’ के बाद फिर साथ नजर आएंगी यामी और जैकलीन
यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस इससे पहले साल 2021 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी ने भी थे। अब ‘नई नवेली’ में दोनों एक्ट्रेस की दोबारा मौजूदगी दर्शकों के लिए दिलचस्प मानी जा रही है।

‘नई नवेली’ में यामी गौतम के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर और सुनीता राजवार समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।
‘हाउसफुल 5’ और ‘फतेह’ में भी नजर आई थीं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस बीते कुछ समय में फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में दिखाई देती रही हैं। पिछले साल वह ‘हाउसफुल 5’ और सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का हिस्सा थीं। इसके अलावा फिल्म ‘रेड 2’ के गाने ‘मनी मनी’ में भी देखने को मिली थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

