राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं। सुप्रिया सुले ने उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी शेयर किया है, जिसने उनकी कार को टक्कर मारी। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टल गया.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी.
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में कार में सवार ड्राइवर समेत सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी खुद सुप्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी. सुले ने इसे एक “बहुत बुरा अनुभव” बताया और कहा कि भगवान का शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई.
सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद सुप्रिया सुले ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.
इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टल गया. बताया जाता है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अक्सर इनमें जानमाल का भारी नुकसान होता है.
सुप्रिया सुले का राजनीतिक सफर साल 2006 में राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ शुरू हुआ। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता शरद पवार की विरासत को संभालते हुए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और तब से वे लगातार चार बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

