नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह एआईएमआईएम के पार्षद मतीन पटेल के घर में परिवार सहित छिपी थी। मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है, जहां वह छिपी हुई थी. छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने इस मकान को अवैध निर्माण बताते हुए तीन दिन में तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है.
महाराष्ट्र में नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले में अब सिर्फ पुलिस जांच ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज होती दिखाई दे रही है.
नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले में अब पुलिस जांच के साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने उस मकान को अवैध घोषित कर दिया है, जहां वह कथित तौर पर छिपी हुई थी. जांच में सामने आया है कि इस मकान को मतीन पटेल नाम के व्यक्ति ने निदा को किराए पर दिलाया था.

यह पूरा मामला तब और गरमा गया जब जांच में पार्षद मतीन पटेल का नाम सामने आया. शुरुआत में चर्चा थी कि नाहरेगांव इलाके में स्थित यह मकान मतीन पटेल का है, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि मकान के मालिक हनीफ खान और सैयद सरवर हैं. दोनों ने यह मकान करीब 23 लाख रुपये में खरीदा था.
मकान मालिकों का दावा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वहां रहने वाली महिला नासिक धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान है. नगर निगम ने अब इस मकान को अनधिकृत निर्माण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया है. मतीन पटेल के ऑफिस को भी अवैध निर्माण मानते हुए वहां भी नोटिस चस्पा किया गया है. इसी खुलासे के बाद पुलिस ने मतीन पटेल को भी सह-आरोपी बना लिया.
दरअसल, यह पूरा मामला कथित धर्मांतरण और धोखाधड़ी से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी दानिश ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से दोस्ती की थी. बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, इसी दौरान उसे धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जाने लगा. पूरे मामले में निदा खान की भूमिका अहम थी. आरोप है कि उसने पीड़िता का ब्रेनवॉश किया और उसे धार्मिक तौर-तरीकों को अपनाने के लिए कहा. उसे हिजाब पहनने और कलमा पढ़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी.
पीड़िता का नाम बदलकर ‘हानिया’ रख दिया गया था और इसी नाम से आधिकारिक दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी. आशंका जताई गई कि मालेगांव के कुछ लोगों की मदद से दस्तावेज तैयार कर युवती को मलेशिया भेजने की साजिश रची जा रही थी.

गिरफ्तारी के बाद निदा खान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि निदा खान प्रेग्नेंट है. इस आधार पर कोर्ट ने उसकी मां को दिन में दो बार मिलने की अनुमति दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

