कतर के तट पर रविवार को एक अज्ञात मिसाइल के हमले के बाद एक जहाज में आग लग गई। ब्रिटिश सेना  (‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’) ने कहा कि हमले के कारण मालवाहक पोत पर मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। उसने कहा कि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम के बाद फारस की खाड़ी में जहाजों पर यह नवीनतम हमला है। UKMTO के मुताबिक, जहाज को किसी अज्ञात हथियार या प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया.

कतर के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई। ब्रिटिश सेना ने घटना की पुष्टि की है।

फारस की खाड़ी में जहाजों पर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. रविवार को कतर के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने इस घटना की जानकारी दी है. एजेंसी के मुताबिक, जहाज को किसी अज्ञात हथियार या प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया.

हमला होते ही जहाज में छोटी आग लग गई, लेकिन बाद में आग बुझा दी गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह हमला कतर की राजधानी दोहा से करीब 43 किमी उत्तर-पूर्व में हुआ. जहाज फारस की खाड़ी के समुद्री रास्ते से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला किया गया.

हाल के दिनों में फारस की खाड़ी और Strait of Hormuz में जहाजों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कतर के नेतृत्व से मुलाकात की। माना जा रहा है कि कतर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। अमेरिका अभी भी ईरान की उस शांति प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, जो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़ा है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है. पिछले एक हफ्ते में फारस की खाड़ी में कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं. यह नया हमला भी उसी तनाव से जुड़ा माना जा रहा है. कुछ दिन पहले अमेरिका ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर हमला किया था. अमेरिका का कहना था कि ये जहाज ईरान के बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

8 अप्रैल को लकड़ी के भारतीय जहाज में भी होर्मुज स्ट्रेट के पास आग लग गई थी. उस जहाज पर 18 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद थे. हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग झुलस गए थे. बाकी 17 लोगों को पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने बचाया था. घायल भारतीयों का इलाज दुबई में किया गया. हालांकि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m