एस कीर्तना तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्री बन गई हैं और विजय की पहली कैबिनेट में अकेली महिला मंत्री हैं। राजनीति में आने से पहले वह चुनावी रणनीति और डिजिटल अभियान संभालती थीं। टीवीके में लंबे समय तक उनकी भूमिका पर्दे के पीछे रही। अब मुख्यमंत्री विजय ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह 29 साल की हैं। कीर्तना ने विरुधुनगर जिले की शिवकासी सीट से जीत हासिल की। इसे ‘भारत की पटाखा राजधानी’ भी कहा जाता है।
तमिलनाडु की राजनीति में 29 वर्षीय एस कीर्तना तेजी से उभरकर सामने आई हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके से शिवकाशी सीट जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया.
तमिलनाडु की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 29 साल की युवा नेता एस कीर्तना की हो रही है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) से शिवकाशी सीट जीतकर उन्होंने न सिर्फ इतिहास रचा है, बल्कि नई सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री के तौर पर भी पहचान बनाई है. हिंदी में खुलकर अपनी बात रखने और राष्ट्रीय स्तर पर सोच रखने की वजह से एस कीर्तना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
एस कीर्तना तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्रियों में से एक बन गई हैं। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पहली कैबिनेट में वह एकमात्र महिला मंत्री हैं। कीर्तना ने विरुधुनगर जिले की शिवकासी सीट से जीत हासिल की। इसे ‘भारत की पटाखा राजधानी’ भी कहा जाता है। उन्होंने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के टिकट पर चुनाव जीता।
टीवीके ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया. इसी चुनाव में शिवकाशी सीट से एस कीर्तना ने जीत दर्ज की. इस जीत के साथ वह शिवकाशी की पहली महिला विधायक बन गईं और लगभग 70 साल से चली आ रही पुरुष वर्चस्व की राजनीति को तोड़ दिया.
तमिलनाडु में लंबे समय से हिंदी को लेकर राजनीतिक बहस चलती रही है, लेकिन एस कीर्तना ने इस धारणा से अलग रुख अपनाया है. उन्होंने चुनाव जीतने के बाद हिंदी में बातचीत कर कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी पार्टी और नेता विजय की सोच पूरे भारत तक पहुंचे. उनका मानना है कि भाषा दीवार नहीं, बल्कि जोड़ने का माध्यम है. यही वजह है कि उनकी हिंदी में की गई बातचीत ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय बना दिया.
टीवीके में आने से पहले उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई। बताया जाता है कि उन्होंने टीवीके के शुरुआती दौर में पर्दे के पीछे रहकर अहम योगदान दिया, खासकर युवाओं को जोड़ने, क्षेत्र के लिए योजना बनाने और सोशल मीडिया संवाद में। वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें टीवीके के युवा और शिक्षित उम्मीदवारों में से एक के रूप में देखा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

