पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्य में अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है। 15 साल के शासन के अंत के बाद, वरिष्ठ टीएमसी नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय (Sobhandeb Chattopadhyay) को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) नियुक्त किया गया है। असीमा पात्रा (धनेखली) और नैना बंद्योपाध्याय (चौरांगी) को उपनेता नियुक्त किया गया है।
TMC ने विधायक सोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता घोषित किया है. इसके अलावा विधायक फिरहाद हकीम विपक्ष के चीफ व्हिप होंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को बड़ी हार मिली है. BJP के सामने TMC की सीटें बहुत कम रह गई हैं. अब TMC एक विपक्षी पार्टी है. अब TMC ने अपने नए नेता चुने हैं. बल्लीगंज के MLA शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष के नेता के रूप में घोषित किया गया है. सोभनदेव चट्टोपाध्याय TMC के सबसे अनुभवी नेताओं और संस्थापकों में से एक हैं, जिन्हें सदन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसी के साथ TMC ने इसके अलावा विधायक फिरहाद हकीम विपक्ष के चीफ व्हिप होंगे.
दो महिला नेताओं को डिप्टी लीडर बनाया गया है. असिमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय विपक्ष की डिप्टी लीडर बनाया है. ये सब फैसले TMC ने विधानसभा में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए लिए हैं.
दरअसल, 82 वर्षीय सोभनदेव चट्टोपाध्याय जनवरी 1998 में पार्टी की स्थापना के समय से ही तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं. वह राज्य की राजनीति के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं. ममता बनर्जी अक्सर चट्टोपाध्याय से राय मशवरा कर पार्टी से जुड़े फैसले लेती आई हैं.
फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट से TMC के विधायक हैं. उन्हें मुख्य व्हिप बनाया गया है. व्हिप का काम अपनी पार्टी के सभी सांसदों/विधायकों को पार्टी के फैसलों का पालन करने के लिए कहना होता है. व्हिप एक तरह से सेना के कमांडर जैसा होता है जो अपने लोगों को संभालता है.
4 मई को आए चुनावी नतीजों में टीएमसी के साथ खुद ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं. इस हार के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं. इस दौरान ममता ने भाजपा विरोधी ताकतों से एकजुट होने की अपील की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

