Bihar Police Encounter: बिहार की सीवान पुलिस ने आज अहले सुबह हुए एनकाउंटर में सोनू यादव नाम के अपराधी को मार गिराया। मुठभेड़ में ढेर हुआ सोनू यादव बीजेपी नेता मनोज पांडेय के भतीजे हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। बिहार में जारी एनकाउंटर पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान सामने आाय है।
माला पहनाना नहीं, माला चढ़ाना है- संजय सरावगी
बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा…मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपराधियों को माला पहनाना नहीं, माला चढ़ाना है। अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया है। सोनू यादव का एनकाउंटर हुआ है, वो बड़ा अपराधी था। उनके इस बयान से यह साफ है कि अब बिहार पुलिस अपराधियों को उन्ही की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है।
पूर्व डिप्टी सीएम का बयान
बिहार में लगातार एनकाउंटर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि, किसी भी राज्य सरकार का पहला दायित्व कानून व्यवस्था को बेहतर करना है। नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था बेहतर करने का काम किया। सम्राट चौधरी की भी कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर है। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करना चाहती है। बिहार की जनता शांति और चैन से रहे यह सुनिश्चित करना हमारी सरकार का एक दायित्व भी है।
‘अपराधियों पर सम्राट सेना की कहर जारी’
वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि, अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का कहर जारी है। अपराधी चुन-चुन कर जमींदोज किए जा रहें हैं। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। उन्होंने कहा कि, हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।
हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था सोनू
दरअसल पूरा मामला 29 अप्रैल का है, जब घटना वाली शाम 7 बजे के करीब नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास सोनू यादव ने बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में जहां, हर्ष सिंह की मौत हो गई। वहीं, चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा विवाद रोड रोज (कार की टक्कर) की एक घटना को लेकर हुआ था। बता दें कि एनकाउंटर में मारा गया सोनू यादवघटना का मुख्य अभियुक्त था। वहीं, इससे पहले पुलिस ने उसके एक साथी सुनील यादव उर्फ (छोटू यादव) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विपक्ष लगा रहा फर्जी मुठभेड़ का आरोप
बता दें कि सम्राट सरकार बनने के बाद बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। बिहार पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में लूट और हत्या की घटनाओं के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए हॉफ और फुल एनकाउंटर किया है। एक तरफ सत्ता पक्ष के लोग इसकी सराहना करते हुए बिहार पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष इसे फर्जी मुठभेड़ और अपराध को छुपाने के लिए जानबूझकर की गई अनैतिक कार्रवाई बता रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार की सियासत में आज से निशांत चैप्टर की शुरुआत, ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश के सुपुत्र
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

