देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने कहा कि मैं NDMC इलाके के उन सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा.
लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा अफसर पहली बार देखा है जो खामियों पर माफी मांग रहा है, बिना कुछ बहानेबाजी किये हुए. सभी लोगों को उनका यह अंदाज स्तब्ध करके रख दिया. किसी शीर्ष अधिकारी द्वारा जलभराव पर माफी मांगने का यह पहला मामला है.
NDMC क्षेत्र में 25 अगस्त को तेज वर्षा के बाद कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर एनडीएमसी चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने खेद जताया है. दिल्ली के प्रशासनिक इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी इतने बड़े अफसर ने जलभराव के कारण आम जनता को हुई असुविधा के लिए खुलकर माफी मांगी है.

चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि मैं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद इलाके के उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में NDMC जलभराव को 15 से 20 मिनट में दूर करने में सक्षम रहती है, लेकिन इस बार कम समय में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण तीन-चार स्थानों पर पानी निकालने में एक घंटे से अधिक समय लगा.
द्विवेदी ने आगे कहा कि नगर निकाय पूरे एनडीएमसी क्षेत्र को ‘पूरी तरह जलभराव मुक्त’ बनाने के लिए कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय करेगा. उन्होंने जनता से सुधार के लिए सुझाव भी मांगे और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि भविष्य में नागरिकों को ऐसी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


