मोहाली। पंजाब में लगातार शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने का बेहतर प्रयास भगवंत मान की सरकार कर रही है इसका बड़ा उदाहरण NEET पर चयनित हुए वह छात्र हैं, जो सरकारी स्कूल में पढ़ते थे. पंजाब के सरकारी स्कूलों 882 मेधावी विद्यार्थियों को रविवार को जीरकपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया,इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया.
नीट पास करने वाले इन विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने नया कीर्तिमान बनाया है और यह उपलब्धि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है. सीए ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, बेहतर संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वे किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. राज्य के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है.
सफल विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विवाद सामने नहीं आते तो सफल विद्यार्थियों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती तथा परीक्षा प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ. हाल ही में परीक्षा में गड़बड़ी कराने वाले गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
सीएम ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चों का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक बढ़ा है और वे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में पंजाब के सरकारी स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणामों का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे.
- रूस में संदिग्ध संक्रमण से रिसर्च लैब की महिला की मौत, मौत के बाद हड़कंप, 5 अस्पतालों सहित 200 लोग क्वारंटीन
- Gold Silver Price Today: नवरात्रि से पहले सोना सस्ता, चांदी महंगी; जानें आज के ताजा भाव
- BJP-RSS का महामंथन आज, मिशन-2027 को लेकर बनेगी रणनीति; राज्यसभा चुनाव पर भी नजर
- Ranchi T20 Match: टिकट के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 6 बजे से कतार में फैंस, वैभव सूर्यवंशी को देखने का जबरदस्त क्रेज
- खेलते-खेलते भिड़े दो बच्चे, 15 साल के किशोर ने 13 वर्षीय कन्नू की चाकू मारकर ली जान, वजह चौंकाने वाली

