पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को आयोजित हो रहे NEET री-एग्जाम में 28 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बार कई विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं।
पंजाब के 16 जिलों में करीब 170 परीक्षा केंद्र और चंडीगढ़ में 7 केंद्र स्थापित किए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थियों की केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। छात्राओं के बालों के जूड़े तक खुलवाकर जांच की गई, जबकि सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जा रहा है।

सुरक्षा कारणों से NTA ने इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर ही केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है और वेबसाइट पर कोई अलग सूची जारी नहीं की गई।
परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के साथ-साथ CRPF को भी सौंपी गई है।
परीक्षा सामग्री को कस्टोडियन बैंक से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई। इन वाहनों को पुलिस और CRPF की सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाया गया।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पंजाब में चार विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है।
- तय जगह के बाहर लगाई दुकान तो सील, 41 से ज्यादा एफआईआर के साथ जब्त हुए भारी मात्रा में पटाखे
- राजद के शासन में शाम 6 बजे के बाद नहीं निकलते थे बिहार के लोग, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम के बिहार दौर पर भी दी जानकारी
- मातम में बदली दिवाली की खुशियां: करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
- RBSE Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 10वीं और 12वीं की आंसर कॉपियों का पैटर्न पूरी तरह बदला!
- 7 रन पर OUT… फिर भी कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और पोंटिंग छूटे पीछे

