NEET UG 2026 Paper Leak: नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने अब सीधे ग्राउंड पर आकर एक्शन शुरू कर दिया है। इस पूरे घोटाले को दुनिया के सामने लाने वाले सीकर के व्हिसलब्लोअर केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार के बयान सीबीआई ने दर्ज कर लिए हैं। शशिकांत ने मामले से जुड़े सभी पक्के सबूत सीबीआई को सौंप दिए हैं। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि कैसे इस महाघोटाले की शुरुआत हुई थी।

मकान मालिक ने दिखाया था वायरल पेपर
यह पूरी कहानी 3 मई को परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू हुई। शशिकांत ने बताया कि उनके मकान मालिक ने उन्हें सोशल मीडिया पर तैर रहा एक पेपर दिखाया। शशिकांत केमिस्ट्री पढ़ाते हैं, इसलिए उन्होंने तुरंत सवालों का मिलान करना शुरू किया। जब उन्होंने असली पर्चे से मिलाया, तो उनके होश उड़ गए। केमिस्ट्री के पूरे 45 सवाल हूबहू मिल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने साथ काम करने वाले बायोलॉजी टीचर को बुलाया। जब बायोलॉजी का पेपर देखा गया, तो उसमें भी करीब 90 सवाल बिल्कुल मैच कर रहे थे। खेल साफ हो चुका था।
पुलिस ने लौटाया, तो खुद जुटाए सबूत
शशिकांत इस गड़बड़ी को देखकर चुप नहीं बैठे। वे उसी रात सीकर के उद्योग नगर थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कहा कि पहले लिखित शिकायत और पक्के सबूत लाओ। इसके बाद इस शिक्षक ने हार नहीं मानी। उन्होंने अगले दो दिनों तक रात-दिन एक करके वायरल पीडीएफ, स्क्रीनशॉट और सारे डिजिटल सबूत जुटाए। 6 मई को उन्होंने सीधा केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनटीए (NTA) को ई-मेल ठोक दिया।
दिल्ली से बुलावा और सीबीआई की एंट्री
ई-मेल भेजते ही दिल्ली के गलियारों में हड़कंप मच गया। कुछ ही घंटों में एनटीए के बड़े अफसरों और सीबीआई ने शशिकांत से फोन पर बात की। अगले ही दिन यानी 7 मई को गृह मंत्रालय की स्पेशल टीम सीधे सीकर पहुंच गई। इसके बाद राजस्थान एसओजी और लोकल पुलिस ने भी टीचर से पूरी जानकारी ली। शशिकांत का कहना है कि अगर वो सही समय पर रिस्क नहीं लेते, तो लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता और यह मामला हमेशा के लिए दब जाता। सूत्रों के मुताबिक, शशिकांत से मिले सबूतों के आधार पर सीबीआई अब कुछ बड़े चेहरों को दबोचने की तैयारी में है।
पढ़ें ये खबरें
- निवेश के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी, हरियाणा पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी दबोचा
- मशरूम प्लांट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख का चेक बाउंस
- IP69K रेटिंग और तगड़े फीचर्स के साथ आया Oppo A7 Pro, जानिए क्या है इसकी कीमत
- 1 करोड़ रुपये की ठगी: ओडिशा के उप मुख्यमंत्री का फर्जी PA बनकर लगाया चूना, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
- World EV Day : हरित भविष्य और किफायती मोबिलिटी की ओर बढ़ते वैश्विक कदम …


