नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2026) का दोबारा आयोजन देशभर में कल किया जाएगा। इससे पहले 3 मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शुक्रवार को देशभर के 220 अधिकारियों, परीक्षा समन्वयकों और जिला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी के सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर पहली बार कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन कूलिंग जोन में परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बैठने, पानी और गर्मी से राहत की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली के इन 97 परीक्षा केंद्रों में 69 सरकारी स्कूल और 28 केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी को देखते हुए केंद्रों के आसपास सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए खास इंतजाम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कूलिंग जोन में अभिभावकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इन कूलिंग जोन में बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि भीषण गर्मी के बीच परीक्षा केंद्रों के बाहर कई घंटों तक इंतजार करने वाले अभिभावकों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावकों को बेहतर सुविधाएं मिलने से छात्रों का मानसिक तनाव भी कम होगा और वे परीक्षा पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। दिल्ली में नीट री-एग्जाम के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी स्कूल और 28 केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

दिल्ली में करीब 100 परीक्षा केंद्र

जानकारी के अनुसार, राजधानी में करीब 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 60 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दिल्ली-NCR क्षेत्र में भी परीक्षा को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और छात्रों की सुविधा से जुड़े इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है। दिल्ली सरकार ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाने की घोषणा की है। इन जगहों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

परीक्षार्थियों के लिए DTC बसों में मुफ्त सफर

नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने कई विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। दिल्ली सरकार के अनुसार, छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर DTC बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। इसका उद्देश्य परीक्षा के दिन छात्रों को आवागमन में राहत देना है। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए कई परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष कूलिंग जोन भी तैयार किए जा रहे हैं। इन कूलिंग जोन में अभिभावकों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पेपर सुरक्षा पर खास फोकस

पिछली परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठे थे। इसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। परीक्षा सामग्री को सुरक्षित तरीके से विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 200 से अधिक उड़ानें संचालित की हैं। इसके जरिए परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को तय केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों की ओर से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m