आज एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर कॉकरोच जनता पार्टी उतर चुकी है। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम 5 बजे तिरंगा मार्च का ऐलान किया था, लेकिन अब वह हिरासत में लिए जा चुके हैं। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी और लेफ्ट छात्र संगठनों AISA और SFI का भी समर्थन मिल रहा है। दिपके के बाद अब खबर है कि, AISA प्रमुख नेहा बोरा भी हिरासत में ली जा चुकीं हैं।

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिनों के लिए बंद

दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च की परमिशन नहीं दी है। पुलिस ने अभिजीत दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस भी दिया है। इससे पहले पुलिस ने CJP के 11 लोगों को तिरंगा मार्च निकालने को कहा था लेकिन CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने पुलिस के प्रपोजल को ठुकरा दिया जिसके बाद, NDMC ने सेंट्रल पार्क को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया है। सीपी आने वाले सभी रास्तों के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने कनॉट प्लेस की पुख्ता किलेबंदी की है।

राजीव चौक के गेट नंबर 6 के पास लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

राजीव चौक के गेट नंबर 6 के ठीक सामने इस समय काफी भीड़ है। लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। एक तरफ जहां मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हाथों में तिरंगा लिए हुए प्रोटेस्टर्स, एसआईआर और सीईसी के विरोध में प्रोटेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सीएपीएफ ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है और किसी को भी अंदर से बाहर निकलने की अनुमति पर इस समय रोक नहीं है। लेकिन प्रिकॉशनरी लोगों को शांत रहने की अपील की जा रही है। भीड़ में सरकार के समर्थक भी पहुचें हुए है और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे है।

सभी यात्री ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें- एडिशनल CP (ट्रैफिक)

CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन पर, एडिशनल CP (ट्रैफिक) डी.के. गुप्ता ने कहा, “ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कनॉट प्लेस के आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। हमने इन इलाकों में अपने कर्मियों को तैनात किया है ताकि ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके। अगर कोई रुकावट आती है, तो हम वक्त रहते ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ देंगे, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे। हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं। अगर हमें जमीनी स्तर पर किसी रुकावट की जानकारी मिलती है, तो हम तुरंत ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ देंगे ताकि आवाजाही बनी रहे। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। हमारी अपील है कि सभी यात्री हमारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। अगर कोई रुकावट आती है, तो हम ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ देंगे; इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इन अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m