बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने अपने पड़ोस की युवती को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने दरिंदगी की पूरी कहानी परिजनों को बताई।
दरअसल, घटना अफजलपुर थाना क्षेत्र के बिलांत्री गांव की है। दरअसल 12 साल की बच्ची अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में ही रहने अधेड़ ने उसे अकेली देख बहला फुसलाकर अपने ही घर में बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ के तीन मजदूरों को बोरवेल मशीन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, काम के बाद कर रहे थे आराम
घटना के बाद युवती डर गई और उसने पूरी घटना अपने परिवार वालों को बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ मिलाकर वह थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: कहां जाए अन्नदाता? जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंचे किसानों को जेल, बंद रास्ता खुलवाने की मांग पर प्रशासन ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार पूरी घटना में आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति ओर शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर आरोपियों के घर की तलाशी भी ली है जिसमें आरोपियों के घर से तंत्र मंत्र करने की सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है।

