विक्की आर्य, शमशाबाद। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घाटखेड़ी में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पड़ोसी विवाद को लेकर चार आरोपियों ने मिलकर 35 वर्षीय छोटेराम आदिवासी की लाठी, डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
READ MORE: इश्क, धोखा और मौत: मर्डर-सुसाइड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग बनी खौफनाक अंत की वजह
पुलिस के अनुसार, मृतक छोटेराम का पड़ोसियों के घर आना-जाना लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने मिलकर छोटेराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस भीषण हमले में युवक मौके पर ही घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
READ MORE: मंदसौर मर्डर मिस्ट्री: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही थाने पहुंच लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
घटना की सूचना मिलते ही करारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में करारिया थाना टीम ने मात्र कुछ घंटों में सभी आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया।

