Nepal Flash Floods: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। जबकि नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद 130 से ज्यादा भारतीय लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के श्रद्धालु भी हैं। नेपाल में आए बाढ़ में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग लापता हैं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पर्यटकों पर पड़ा है। तमिलनाडु के 37 तो बंगाल के 32 पर्यटक बाढ़ के बाद से लापता हैं।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। जबकि 20 लोगों से संपर्क हो चुका है। ये सभी हिमालय के एक मंदिर की तरफ जा रहे थे। कोयंबटूर की ईशा फाउंडेशन ने बताया कि उसके 77 सदस्य एक इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद थे और उनका कोई अता-पता नहीं है, हालांकि संस्था के मुताबिक 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं।
कोलकाता से गए 32 लोगों का एक ग्रुप भी लापता है। यह दल 21 अगस्त को रवाना हुआ था और अगले दिन नेपाल पहुंचा था। बुधवार सुबह जब यह टीम रसुवागढ़ी में तिब्बत जाने के लिए इमिग्रेशन दफ्तर में मौजूद थे, तभी बाढ़ आ गई। तब से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है।
महाराष्ट्र के सात पर्यटक भी फंसे हुए थे जिनमें से मुंबई और पुणे के चार लोगों से संपर्क हो चुका है। बाकी तीन से संपर्क करने की कोशिश जारी है। राज्य सरकार ने मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है।
केरलम के 36 पर्यटकों का दल सुरक्षित बताया गया है और प्रभावित इलाकों से दूर है। राज्य ने नोर्का-रूट्स के जरिए हेल्पडेस्क शुरू किया है। सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लोगों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


