Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अगस्त 2026) की खबरों में नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय लापता; GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया; अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं; गाड़ियों की हेडलाइट पर मोदी सरकार ला रही नया नियम प्रमुख रहा।

1. नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय लापता
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। जबकि नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद 105 से ज्यादा भारतीय लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के श्रद्धालु भी हैं।

2. GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया
ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति सेनन के पहने हुए कपड़ों को लेकर बवाल मचा था। रक्षाबंधन पर इस तरह के ब्लगर विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे।

3. अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं
एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को चेतावनी दी है। मौका था इंटेलिजेंस ब्यूरो की नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज (NSS) कॉन्फ्रेंस का। अमित शाह ने घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। यहां रहने का हक सिर्फ यहां के लोगों का है। केंद्रीय गृह मंत्री ने देश को घुसपैठियों से मुक्त करने की हुंकार भी भरी।

4. गाड़ियों की हेडलाइट पर मोदी सरकार ला रही नया नियम
कारों, टू-व्हीलर, बसों और ट्रकों की आंखों को अंधा कर देने वाली हेडलाइट की चमक बड़ी समस्या बन रही है। अधिकतर लोग गाड़ियों की हेडलाइट को लो बीम की जगह हाई बीम पर जलाते हैं। इससे सड़क पर रात के समय तेज रोशनी से गाड़ी चालकों को परेशानी होती है, जो हादसे का कारण बनता है। हालांकि अब तेज हेडलाइट से आंखें नहीं चौंधियाएंगी। मोदी सरकार गाड़ियों के हेडलाइट पर नया नियम ला रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मालदा मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 10 नवजातों की मौतः पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ही दिन 10 नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. घटना के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य भवन ने अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है. अगस्त महीने में अब तक यहां करीब 60 बच्चों की मौत हो चुकी है. कहा जा रहा है कि मेडिकल अधिकारियों ने शुरू में इस मामले को दबाने की कोशिश की थी. (पूरी खबर पढ़े)
मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचेः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस चीफ मोहन भागवत का 17 दिवसीय तीन देशों के दौरा शुरू हो गया है। संघ प्रमुख यात्रा के पहले पड़ाव में अमेरिका पहुंचे हैं। मोहन भागवत अमेरिका दौरे पर 25 अगस्त की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचे। न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर RSS चीफ मोहन भागवत का भारतीय महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (New York Madison Square Park) में ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल SIR में कटे 90% नाम सहीः क्या पश्चिम बंगाल में फिर से विधानसभा चुनाव (Assembly elections again in Bengal) कराया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बंगाल एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कटे नामों पर सुनवाई के दौरान यह सवाल उठा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यानी सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) की बेंच ने याचिकाकर्ता के एक दलील के दौरान कहा कि क्या यह कोर्ट चुनाव का निर्देश दे सकता है? (पूरी खबर पढ़े)
इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजातों की जलकर हुई मौतः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार को PIMS के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल में गिनती की जाती है. हादसे के वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


