पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ही दिन 10 नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. घटना के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य भवन ने अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है. अगस्त महीने में अब तक यहां करीब 60 बच्चों की मौत हो चुकी है. कहा जा रहा है कि मेडिकल अधिकारियों ने शुरू में इस मामले को दबाने की कोशिश की थी.
एक ही दिन में इतनी संख्या में नवजातों की मौत के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस मामले की तरफ गया. अस्पताल प्रशासन से घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 10 नवजात बच्चों की मौत हो जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अगस्त महीने में अब तक यहां करीब 60 बच्चों की मौत हो चुकी है. यह घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है.
हालांकि, अस्पताल की ओर से बताया गया है कि इन 10 बच्चों में से सिर्फ दो का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुआ था. बाकी आठ नवजातों को गंभीर हालत में दूसरे स्थानों से यहां लाया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की मौत के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.
स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के अनुसार, अगस्त में अब तक मालदा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन करीब 60 बच्चों की मौत में से 44 बच्चे दूसरे अस्पतालों और नर्सिंग होम से गंभीर हालत लाए गए थे. सिर्फ 16 बच्चों का जन्म मालदा मेडिकल कॉलेज में हुआ था.
स्वास्थ्य भवन की ओर से अस्पताल प्रशासन से इस घटना को लेकर व्यापक रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा गया है. मालदा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रसेनजीत बार ने भी एक ही दिन 10 नवजातों की मौत की पुष्टि की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


