इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधा है. उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर नफरत भड़काने का आरोप लगाया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा लगाए गए युद्ध अपराधों के आरोपों को फर्जी बताया. ममदानी उन्हें गाजा युद्ध को लेकर युद्ध अपराधी बताते हुए गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जरूर जाएंगे.
इजरायली पीएम ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से अपने खिलाफ लगाए गए युद्ध अपराधों के आरोपों को भी फर्जी बताया. नेतन्याहू ने ममदानी पर यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देने और शहर में बंटवारे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. इजरायली पीएम ने कहा कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.
नेतन्याहू ने मेयर ममदानी पर हमास के हत्यारों का साथ देने और इजरायली जनता पर 7 अक्टूबर को हुए हमले का समर्थन करने का आरोप भी लगाया है.
दरअसल, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी. यह अपील इसलिए किया गया था क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने का कानूनी अधिकार नहीं है.
गाजा में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू लगातार विवादों के केंद्र में रहे हैं. ICC ने नेतन्याहू, उनके पूर्व रक्षा मंत्री और हमास के दिवंगत नेता के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप लगाए हैं.
हालांकि, गिरफ़्तारी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया है कि मेरे रहते इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


