कर्नाटक की सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान करते हुए 2028 के विधानसभा चुनाव से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने शनिवार को मंड्या जिले के के.आर. पेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह नहीं बची है.

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने कहा कि राजनीति में सक्रिय रहेंगे और जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे. लेकिन वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

पूर्व CM सिद्धारमैया ने चुनाव से संन्यास लेने की घोषणा का एक कारण बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को भी बताया है. उन्होंने कहा कि मैं अब 79 साल का हो गया हूं. उन्होंने आगे कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव के समय तक उनकी उम्र ज्यादा होने के साथ साथ सेहत भी अब वैसी नहीं रहेगी, जैसी पहले हुआ करती थी.

उन्होंने आगे कहा कि अब पहले जैसे उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है. सिद्धारमैया का यह बयान उनके CM पद छोड़ने के दो महीने बाद आया है. वहीं दूसरी ओर, उनके समर्थकों ने उनसे अगले 10 वर्षों तक राजनीति में बने रहने की मांग की है.

पूर्व CM सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी सरकार का टर्म अभी डेढ़ साल बाकी है. 2028 तक मेरी पॉलिटिकल लाइफ के 50 साल पूरे हो जाएंगे. मैंने 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था.

सिद्धारमैया कर्नाटक के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए थे. उन्होंने कहा कि आज की पॉलिटिक्स पूरी तरह से खराब हो चुकी है. अब ऐसा समय आ गया है कि चुनाव लड़ना हो तो नेताओं को ही लोगों को पैसे देने पड़ते हैं. पहले जब मैं इलेक्शन लड़ता था, तो सीट के लोग ही हमें पैसे देते थे और हमारी जीत पक्की करते थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m