रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया.  रविवार को उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. कारगिल विजय दिवस के मौके पर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि PoK लिए बिना अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी.

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं; घुसपैठियों का इरादा नहीं बदला है.

कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख साफ किया. कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अब PoK के अलावा पाकिस्तान से किसी भी विषय पर चर्चा नहीं होगी. उन्होंने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक से एक कड़ा संदेश दिया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का एक आधिकारिक हथियार बना लिया है. वहां सेना और आतंकवादी संगठनों के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है.

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अब अगर पाकिस्तान से बात होगी तो सबसे पहले PoK पर होगी. इस दौरान, लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल एक सैन्य और कूटनीतिक जीत थी, बल्कि दुनिया के सामने भारतीय सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और बलिदान का एक बेहतरीन उदाहरण भी था. उन्होंने आगे कहा कि PoK भारत का हिस्सा है और जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m