प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के 136 वां एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता और कारगिल विजय दिवस भी उन्हीं में से एक है. यह दिवस हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है. आज 26 जुलाई 2026 को भारत 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है. पीएम ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ प्रोग्राम के अंतर्गत सबसे पहले कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया. भारतीय सेना के साहस और बलिदान को याद किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक खास ‘शौर्य विजय यात्रा’ निकाली गई है. पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा का संदेश है “वन राइड, वन नेशन, वन सल्यूट” यानी पूरा देश एकजुट होकर अपने वीर जवानों को सम्मान दे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस पूरे देश को गर्व से भर देता है. उन्होंने कहा कि ये दिन हमें अपनी वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में भारतीय नौसेना में आईएनएस महेंद्रगिरि शामिल किया गया है. पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है. 

उन्होंने ने आगे कहा कि साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. पीएम मोदी ने बताया कि फिजिक्स ओलंपियाड में भारत के सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश को पहला स्थान दिलाया. 

पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था. उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है. भारत रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m