धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया.
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लेटर में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग, पैलेट गन के इस्तेमाल और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन में हुए पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? छात्र शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. सुरक्षा बलों ने उनकी बातों को सुनने की बजाय कथित तौर पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया.
छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बदले उन्हें आंसू गैस और पैलेट गन के द्वारा जवाब दिया गया.
इस कारवाई के दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं. महिला छात्रों पर पुलिसकर्मियों ने हमला किया, जिसमें जानबूझकर उनके निजी अंगों को निशाना बनाया गया. राहुल गांधी ने अमित शाह को संबोधित करते हुए लेटर में लिखा, दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार आपके ही अधीन हैं. गृह मंत्री के तौर पर, क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत जानलेवा बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी थी? इसलिए मैं आपसे यह सवाल पूछ रहा हूं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


