उमेश यादव, सागर। शहर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। जहां बीती रात सागर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के बाहर स्थित दुकानों में कुछ युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई और दुकानदारों से जमकर गाली-गलौच की गई। यहीं नहीं बदमाशों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ें: महिलाओं से गहनों की ठगी: रूपयों के लालच में आकर दिए लाखों के जेवर, एक जैसी दो घटनाओं से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक कुछ नाबालिग युवकों ने ‘4141’ नाम की नई गैंग बनाई है। मामले को लेकर कैंट थाना के प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच चल रही है। फिलहाल थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: ‘प्रद्युम्न सिंह’ ने खाया जहर! इलाज के दौरान तोड़ा दम, युवती के साथ था प्रेम संबंध
गौरतलब है कि बीते दिनों भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इसी गैंग द्वारा होटलों में तोड़फोड़ की गई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

