अमेरिका और ईरान के बीच बवाल अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. आसमान में फाइटर जेट्स, मिसाइलें, किलर ड्रोन्स और समंदर में ब्लॉकेड के बाद अब मिडिल इस्ट में साइबर वॉर शुरू हो गई है. ईरानी हैकर्स ने ग्रुप ने ऐसा कांड कर दिया है, जिसके बाद वॉशिंगटन में अफरा-तफरी मच गई है. इन हैकर्स ने अमेरिकन नेवी से जुड़ा सेंसेटिव डेटा लीक कर दिया है. ट्रंप सिर्फ जुबानी बाण फेंकते रह गई, ईरान ने अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी को दुनिया के सामने मजाक साबित कर डाला.

ईरान समर्थित हैकरों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डेटा लीक कर दिया है. इसके अलावा अमेरिकी सैनिकों को व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकियां भी दी हैं.

ईरान समर्थित हैकरों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डेटा लीक कर दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी युद्ध विभाग इस लीक की जांच कर रहा है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि लीक हुए डेटा में से कुछ प्रामाणिक हैं.

जहां एक ओर वाशिंगटन जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया कि इस समूह ने 2,000 से अधिक अमेरिकी मरीन सैनिकों की निजी जानकारी लीक की, वहीं स्थानीय अरब समाचार वेबसाइट Shafaq.com की एक रिपोर्ट में सटीक संख्या बताते हुए कहा गया कि हंडाला (हंजला) नामक हैकर समूह ने पश्चिम एशिया में तैनात 2,379 अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डेटा लीक कर दिया है.

Shafaq.com की रिपोर्ट के अनुसार हैकरों के ग्रुप ने पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी मरीन सैनिकों के नाम और व्यक्तिगत विवरण टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित किए और बताया कि उसने यह कदम अपनी निगरानी क्षमताओं के प्रदर्शन के तौर पर किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों को व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से चेतावनी भी मिली कि उन पर नजर रखी जा रही है और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है.

हैकरों के ग्रुप ने ये भी दावा किया है कि उसके पास अमेरिकी कर्मियों के बारे में और भी जानकारी है, जिसमें उनके परिवार, घर के पते, उनकी दिनचर्या और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी शामिल है. धमकी दी कि बाद में और भी जानकारी लीक की जा सकती है. 

अमेरिकी रक्षा अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हैकर्स ने यह डेटा कैसे हासिल किया और क्या अन्य संवेदनशील सिस्टम में भी सेंध लगी है. ग्रुप का दावा है कि उनके पास सैनिकों के परिवार, घर के पते और उनके डेली रूटीन की भी जानकारी है, जिसका मकसद सैनिकों का मनोबल तोड़ना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m