लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, हिमांशु भाऊ और बंबीहा गैंग जैसे अनेकों गिरोहों की विदेशों में बढ़ती तादाद एक और नया नाम जुड़ गया. अंडरवर्ल्ड की दुनिया में राहुल आरके मीना गैंग ने की एंट्री हुई है. भारतीय गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार इसी तरह जारी रहा तो यह कानून-व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग के लिए नई चुनौती बन सकता है.

पुर्तगाल में राहुल आरके मीना गैंग ने एक भारतीय मूल के कारोबारी पर फायरिंग करने का दावा किया है. पुर्तगाल में हुए इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुर्तगाल में कुछ हालिया घटनाओं के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में राहुल आरके मीना और सुनील मीना के नाम से जुड़े समूहों की सक्रियता की चर्चा हुई है. पुर्तगाल में भारतीय मूल के कारोबारी हरपाल सिंह की कार पर हुई फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

पुर्तगाल में एक भारतीय मूल के व्यवसायी पर फायरिंग हुई है. कार पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट भी वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में खुद को राहुल आरके मीना गैंग से जुड़ा बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, पुर्तगाल के सिंट्रा (Sintra) क्षेत्र में फायरिंग की एक घटना हुई है, जिसमें 15-20 राउंड गोलियां चलने का दावा किया गया है. वीडियो में किसी शख्स ने खुद को राहुल आरके मीना गैंग से जुड़ा बताते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. हालांकि, अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पायी है.

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कारोबारी हरपाल सिंह पर हुई फायरिंग उसी गैंग ने कराई थी. पोस्ट में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि इस बार वह बच गया, लेकिन अगली बार उसे नहीं छोड़ा जाएगा.

कुछ सूत्रों से पता चला है कि राहुल आरके मीना गैंग का संबंध झारखंड के कुख्यात गैंरस्टर अमन साहू के नेटर्वक से जुड़ा हो सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m