प्रदीप मालवीय, उज्जैन। रविवार को उज्जैन के गढ़कलिका मंदिर में आरती के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और मंदिर के पुजारी एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है । मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से स्थिति स्पष्ट हुई है, जिसमें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर महाकाली नंद गिरी विवाद, धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है।

READ MORE: ग्वालियर रेप,ब्लैकमेल-आत्महत्या का मामला: FIR से 5 घंटे पहले हो चुकी थी Ph.D छात्रा की मौत! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल रविवार को दोपहर में गढ़ कालिका मंदिर में आरती के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर महाकाली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हो गया था । जिसमें महामंडलेश्वर ने कार से पेट्रोल निकालकर पेट्रोल खुद पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें मंदिर प्रशासन की सूचना पर पुलिस द्वारा हस्तक्षेप कर समझाइश के बाद मामला शांत करवाया था। 

READ MORE: ‘ससुराल वाले जीने नहीं देंगे, मेरा दम घुट रहा है…’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आई खौफनाक चैट, पति पर था प्रताड़ना का आरोप

इस पूरे मामले में महामंडलेश्वर महाकाली नंद गिरी ने आरोप लगाया था, कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटने और बाहर जाने के लिए कहा गया । जिससे वे नाराज हो गई और बाहर आकर उन्होंने अपनी कार से पेट्रोल निकाला और मंदिर परिसर में खुद पर डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी, इस दौरान मंदिर में लोगों ने उन्हें रोका । वहीं गढ़ कालिका मंदिर प्रशासक मूलचंद जाटवा के अनुसार आरती के दौरान महामंडलेश्वर बीच में खड़ी हो गई थी इससे उनके पीछे खड़े भक्तों को दर्शन नहीं हो पा रहे थे जब उन्हें एक तरफ होने के लिए कहा तो वह नाराज होकर बाहर चली गई। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m