शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मौत से पहले ट्विशा के साथ हुई प्रताड़ना की पूरी कहानी अब बयां हो चुकी है। दरअसल, ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट सामने आई हैं, जिनमें उनकी तकलीफों और दर्द की खौफनाक दास्तान साफ देखी जा सकती है। मौत से पहले ट्विशा लगातार अपने भाई, मां और सहेली को अपनी पीड़ा बता रही थीं।
मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी
सामने आई चैट्स के मुताबिक, मृतिका ट्विशा पिछले कई दिनों से मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर रूप से प्रताड़ित थीं। मौत से 5 दिन पहले उन्होंने अपनी मां को किए मैसेज में ससुराल वालों को ‘घटिया’ बताया था और पति समर्थ द्वारा किए जा रहे चरित्र हनन की बात भी साझा की थी। 30 अप्रैल का दर्दनाक मैसेज: ट्विशा ने लिखा था- “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी।” 7 मई की आखिरी गुहार: उन्होंने अपनी मां को मैसेज कर लिखा- “मुझे यहां से ले जाओ, ये जीने नहीं देंगे।”
बड़ी खबरः मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चरित्र हनन और पिता से पैसे मंगवाने का दबाव
चैट्स से यह भी खुलासा हुआ है कि ट्विशा का पति समर्थ उनके चरित्र पर कीचड़ उछाल रहा था। चैट में ट्विशा ने लिखा था— “समर्थ पूछ रहा है कि किसका बच्चा था जो एबॉर्ट किया है? मम्मी मुझसे अब नहीं हो पा रहा है, मुझे यहां से ले जाओ। अम्मा भी मान नहीं रही हैं कि समर्थ ने ऐसा पूछा।” इसके अलावा, ट्विशा पर अपने मायके से पैसे मंगवाने का भी दबाव था, जिसके चलते वह अपने पिता से लगातार पैसे मंगवाती थीं। उन्होंने अपनी सहेली से बात करते हुए साफ कहा था कि वह “शादी करके फंस गई हैं।”
मध्यप्रदेश में हीटवेव का अटैक: राजगढ़ सबसे गर्म, 16 शहरों में पारा 43 डिग्री पार
पापा से नाक रगड़वाकर माफी मंगवाना चाहता है
चैट की सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि आरोपी पति ट्विशा के पिता को भी नीचा दिखाना चाहता था। ट्विशा ने चैट में लिखा था कि समर्थ “पापा से नाक रगड़वाकर माफी मंगवाना चाहता है… मेरा अब दम घुट रहा है यहां, अब कुछ सही नहीं हो सकता।”इन चैट्स के सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है और यह मैसेजेस इस पूरे मामले में सबसे बड़े और पुख्ता सबूत बनकर सामने आए हैं।

