Jaipur Momos Girl Case: जयपुर में मोमोज का ठेला लगाने वाली युवती के झुलसने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना का एक और वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी युवती सड़क पर दर्द से तड़पती नजर आ रही है। इसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) का काफिला उसी रास्ते से गुजरता दिखाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

यह घटना 19 जून को जगतपुरा के महल रोड पर हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री के दौरे के चलते इलाके में वीआईपी प्रोटोकॉल (VIP Protocol) लागू था। आरोप है कि रूट खाली कराने की जल्दबाजी में पुलिसकर्मियों ने मोमोज के ठेले को धक्का दे दिया। इससे खौलते पानी का बर्तन पलट गया और ठेला चला रही रेशु गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे में उनके हाथ, छाती, पेट और जांघ बुरी तरह जल गए।
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने घायल युवती की मदद करने के बजाय वीआईपी मूवमेंट (VIP Movement) सुचारु रखने पर ज्यादा ध्यान दिया। दर्द से बेहाल रेशु कुछ देर बाद सड़क के बीच लेट गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
नया वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) योगेश गोयल ने मामले में एक पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने की पुष्टि की है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी जारी है।
इस बीच मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पीड़िता के घर पहुंचे और सरकार पर वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आम लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल
- Bihar Top News 18 oct 2026: लालू परिवार से मल्लिका शेरावत ने की मुलाकात, 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- शादीशुदा युवक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, निर्वस्त्र हालत में कुएं में फेंका शव, छुट्टी में जाने पर पुलिस को हुआ शक, आरोपी गिरफ्तार
- शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में लौटते ही फ्लॉप, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए बोल्ड, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास, देखें VIDEO
- गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई कारों को मारी टक्कर
