चंकी बाजपेयी, इंदौर। हीरा नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पेड्रो के रूप में हुई है जो गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। मोहल्ले के लोगों ने युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि युवक का वीजा खत्म होने के बाद भी वह इंदौर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें: महिला कांग्रेस की रसोई संसद: थाली-चूल्हा, गैस सिलेंडर और कढ़ाई लेकर प्रदर्शन, रसोई और महिला हितैषी बजट न होने पर घेराव की दी चेतावनी

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पेड्रो का वीजा साल 2023 में ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। युवक की तलाश पिछले कई दिनों से लसूडिया थाना पुलिस कर रही थी। सूचना मिलने पर हीरा नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा। 

यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा, CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस पेड्रो से जानकारी जुटा रही है कि वह कब से भारत में रह रहा था, किन लोगों के संपर्क में था और अवैध रूप से रहने के दौरान उसने क्या-क्या गतिविधियां कीं? एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि युवक नाइजीरिया का रहने वाला है और उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m