उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कल गुरुवार को जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) अस्पातल में आईसीयू नवनिर्मित 30 बेड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कैंसर इंस्टीट्यूट के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत किया। इस मौके पर निशांत कुमार ने आयोजित जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं को बताया सबसे बड़ी ताकत
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे निशांत कुमार ने पूर्व विधायक अशोक चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता मानते हुए, मैं सभी साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को और मजबूत करूंगा। कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पिता नीतीश के विकास कार्यों को गिनाया
निशांत कुमार ने कहा कि, जदयू एक समाजवादी के साथ साथ अनुशासित पार्टी है। नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि, नीतीश जी के सत्ता में आने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी और उनके आने के बाद क्या स्थिति है? बिहार में विकास , भाई चारा समृद्ध एवं स्वस्थ्य बिहार का माहौल है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जीविका दीदी के माध्यम से स्वाबलंबी बनाया, बिहार की महिलाओं को आर्थिक मजबूती के लिए दस हजार देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया। नीतीश जी ने शराब बंदी कर बिहार के उस घर की महिलाओं को सुरक्षित किया, जहां शराब के कारण हर दिन रात कलह होती रहती थी।
‘पिता की तरह CCC से नहीं करूंगा समझौता’
निशांत ने कहा कि, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से छात्र छात्राओं को शिक्षित बनाने में मजबूत कदम बढ़ाया। महिलाओं को नौकरी और सामाजिक स्तर पर आरक्षण देकर उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि, नीतीश जी ने जैसे क्राइम कम्युनिज्म और करप्शन पर समझौता नहीं किया। वैसा ही बिहार बनेगा। ऐसा ही कार्य मैं भी करने का प्रयास कर रहा हूं।
प्रदेश अध्यक्ष ने की निशांत की तारीफ
कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन ने बाबा गरीब नाथ और दाता कंबल साह मजार की धरती को नमन करते हुए जदयू कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी एवं संगठन का जो भी रोड मैप बनता है। वो निशांत कुमार के दिशा-निर्देश पर ही बनता है। पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की राजनीतिक शिखर पर है। ठीक उसी तरह भाई निशांत का आने वाले समय में बिहार के विकसित बिहार के संकल्पों के साथ शिखर पर होगा।
ई. अभिषेक झा को जिताने की अपील
कुशवाहा ने आगे कहा कि, निशांत कुमार ने जो काम स्वास्थ्य विभाग में मंत्री रहते हुए लकीर खींच दी है। मुझे नहीं लगता कि किसी स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसा किया था। वह अस्पतालों में जा-जाकर विभाग की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, जो आप सबके सामने है। इस दौरान मंच से निशांत कुमार ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उमीदवार ई. अभिषेक झा को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अरुण पटेल एवं मंच का संचालन जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने किया। अनुपम कुमार एवं सकरा विधायक आदित्य कुमार ने जिला जदयू के कार्यकर्ताओं और प्रखंड अध्यक्षों के साथ मंत्री निशांत कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को अंग वस्त्र और फूल माला देकर किया स्वागत अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का विरोध, SKMCH में जूनियर डॉक्टरों ने किया हंगामा



